- Hindi News
- ग्रामीण डाककर्मी अपनी मांगों को लेकर देंगे धरना
ग्रामीण डाककर्मी अपनी मांगों को लेकर देंगे धरना
बिलासपुर | अखिलभारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ मंगलवार को तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मेन पोस्ट ऑफिस के सामने धरना देगा। मंगलवार को धरने का आयोजन देशभर में एकसाथ किया जा रहा है। मांगें पूरी होने पर देशभर के डाककर्मी 10 मार्च से एक साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। संघ के परिमंडल अधिकारी राजेश गुरुद्वान ने बताया कि संघ की तीन मांगों में ग्रामीण डाककर्मियों को विभागीय कर्मचारी का दर्जा सुविधाएं देना, सातवें वेतन आयोग के लिए न्यायाधीश की अध्यक्षता में कमेटी का गठन, डाकघर का निगम या निजीकरण नहीं करना शामिल है।