- Hindi News
- एलएलबी के पर्चे में पांच की जगह पूछे चार सवाल
एलएलबी के पर्चे में पांच की जगह पूछे चार सवाल
बिलासपुर | एलएलबीपार्ट 1 प्रथम सेमेस्टर के पर्चे में पांच सवालों की जगह चार सवाल की पूछा गया है। इसके विरोध में छात्रों ने बिलासपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. जीडी शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। छात्रों का कहना है कि 20-20 अंकों के पांच सवालों की जगह इस बार 25-25 अंकों के चार सवाल की हल करने थे, जबकि इससे पहले पांच सवाल की हल करने होते थे। इस वजह से छात्रों का नुकसान हुआ है। छात्रों ने बोनस अंक देने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष भरत लोनिया, विजय वर्मा, अर्जुन सिंह, समीर शर्मा समेत अन्य छात्र शामिल थे।