- Hindi News
- सरकंडा क्षेत्र में शराब बेचते पकड़ी गई महिला, आबकारी एक्ट में कार्रवाई
सरकंडा क्षेत्र में शराब बेचते पकड़ी गई महिला, आबकारी एक्ट में कार्रवाई
बिलासपुर | सरकंडाक्षेत्र में पुलिस ने देसी शराब के साथ महिला को गिरफ्तार किया है। चिंगराजपारा प्रभात चौक निवासी रोशनी बत्रा पति अवतार सिंह 25 वर्ष अपने घर में अवैध रूप से शराब बेचती थी। पुलिस ने उसके घर छापा मारकर 16पाव देसी शराब जब्त किया। मामले में उसके खिलाफ धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।