- Hindi News
- विवेकानंद कॉलोनी के सूने घर से 80 हजार रुपए का माल ले गए चोर
विवेकानंद कॉलोनी के सूने घर से 80 हजार रुपए का माल ले गए चोर
बिलासपुर | सरकंडाके विवेकानंद कालोनी से चोरों ने करीब 80 हजार रुपए का माल पार कर दिया। घटना राजेन्द्र सिंह पिता सुखमल 39 वर्ष के मकान में हुई। वह प्राइवेट जाब करता है। 2 फरवरी को अपनी प|ी के साथ कोरबा हरदीबाजार गया था। सोमवार की सुबह उसके पड़ोसी घनश्याम सिंह ने फोन पर मकान का ताला टूटे होने की सूचना दी। वह दोपहर को प|ी के साथ लौटा। भीतर आलमारी खुली हुई थी और इसमें से सोने-चांदी के करीब 80 हजार रुपए के जेवर गायब थे। राजेंद्र ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है।