- Hindi News
- अग्रसेन चौक की दुकान से एसी के पार्ट्स चोरी, जुर्म दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की
अग्रसेन चौक की दुकान से एसी के पार्ट्स चोरी, जुर्म दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की
बिलासपुर | अग्रसेनचौक के पास दुकान से एसी का पार्ट्स चोरी चला गया। गोड़पारा निवासी महीप सिंह लुथरा पिता अजीत सिंह लुथरा 28 वर्ष की अग्रसेन चौक पर दुकान है। दुकान में दो एसी लगे हैं। रविवार सोमवार की सुबह के बीच किसी ने इनका आउटडोर यूनिट निकाल लिया। यह 40 हजार रुपए का था। तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया।