पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे की जमीन से 35 परिवार बेदखल

रेलवे की जमीन से 35 परिवार बेदखल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर झोपडिय़ां बनाकर रह रहे 35 परिवारों को रेलवे के सेटलमेंट डिपार्टमेंट ने बेदखल कर दिया है। इन परिवारों को हटाने के लिए डिपार्टमेंट को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पांच घंटे तक चले ड्रामे के बाद आखिरकार सभी झोपड़ियां हटाकर जमीन खाली करवा ली गई।

रेलवे क्षेत्र में वायरलेस कॉलोनी, छोटी भारतमाता स्कूल के पीछे वाले हिस्से 35 से 40 उड़िया परिवार सालों से बसे थे। रेलवे की जमीन पर बेजा-कब्जा कर उन्होंने झोपड़ियां बनवा ली थी। यह क्षेत्र उड़िया बस्ती के नाम से जाना जाता था। रेलवे का सेटलमेंट डिपार्टमेंट काफी दिनों से इन लोगों को हटाना चाह रहा था, लेकिन हर बार कोई कोई बाधा जाती थ। वार्ड के पार्षद भी इसका विरोध करते रहे हैं। सभी लोगों को रेलवे की तरफ से बेदखली का नोटिस जारी किया गया था। बार-बार नोटिस देने के बाद भी जब उड़िया मोहल्ले के लोगों ने झोपड़पट्टी नहीं हटाई तो दो दिन पहले रेलवे के सेटलमेंट डिपार्टमेंट ने मौके पर कार्रवाई शुरू की। मंगलवार को आधे से ज्यादा परिवारों को वहां से हटा दिया गया था। बाकी लोगों को हटाने के लिए रेलवे की विभागीय टीम और आरपीएफ का दस्ता बुधवार को सुबह 10 बजे मौके पर पहुंचा। टीम ने झोपड़ियाें को ढहाना शुरू किया। कार्रवाई शुरू होते ही वहां के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। पार्षद अप्पल नायडू ने वहां पहुंचकर समझाइश दी।