- Hindi News
- चकरभाठा के रहंगी से गायब किशोरी कोटा क्षेत्र के ढाबे में मिली
चकरभाठा के रहंगी से गायब किशोरी कोटा क्षेत्र के ढाबे में मिली
बिलासपुर| चकरभाठाक्षेत्र के ग्राम रहंगी से दो दिन पहले गायब हुई किशोरी कोटा में मिली। 14वर्षीय किशोरी मंगलवार की रात कोटा के एक ढाबा के पास मिली। वह दिमागी रूप से कमजोर है। ढाबेवालों ने देखा तो उसे रात को खाना खिलाया और सुबह पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में उसने खुद को रहंगी का रहने वाली बताया। कोटा पुलिस ने चकरभाठा थाने में फोन कर किशोरी के संबंध में तस्दीक की। बुधवार को चकरभाठा पुलिस उसे लेने गई। साथ में किशोरी के परिजन भी थे।