पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जय स्पोर्टिंग चैंपियन ने जीते मैच

जय स्पोर्टिंग चैंपियन ने जीते मैच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर| बिलासपुर

उषादेवीभंडारी स्मृति विनीत कप फ्लड लाइट टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा के ग्यारहवें दिन 3 प्रमुख और एक सद्भावना मैच खेले गए। इसमेें जय स्पोर्टिंग, चैंपियन इलेवन और ट्राइटेंड इलेवन की टीमें विजयी रहीं। पहला मैच जय स्पोर्टिंग जबलपुर ब्वायज के बीच खेला गया। जय स्पोर्टिंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट पर 98 रन बनाए। जबलपुर ब्वायज के बल्लेबाज निर्धारित ओवर में 4 विकेट पर 84 रन ही बना पाए। जबलपुर ब्वायज 18 रनों से मैच हार गई। मैन आफ मैच जय स्पोर्टिंग के भोगा रहे। भोगा ने 25 गेंदों में 50 रन बनाए। दूसरा मैच नागरिक इलेवन ठेकेदार इलवेन के बीच सद्भावना खेला गया। ठेकेदार इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए। नागरिक इलेवन की टीम भी 80 रन ही बना सकी। यह मैच ड्रा हो गया। तीसरा मैच चैंपियन इलेवन नाटी ब्वायज इलेवन के बीच हुआ। चैंपियन इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 89 रन बनाया। नाटी ब्वायज इलेवन के बल्लेबाजों में से 5 तो खाता भी नहीं खोल पाए। पूरी टीम 7 ओवर में 27 रन ही ढेर हो गई। मैन आफ मैच छोटू रहे। छोटू ने 4 विकेट लिए। चौथा मैच रिवेंज इलेवन ट्राइडेंट इलेवन के बीच खेला गया। रिवेंज इलेवन ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 80 रन बनाई। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई ट्राइडेंट इलेवन की टीम मैच को 7 ओवर में ही 3 विकेट खोकर जीत लिया। इस मैच के मैन आफ मैच ट्राइडेंट इलेवन के सिराज रहे सिराज ने 22 गेंदो में नाबाद 36 रनों की पारी खेली।

उषादेवी भंडारी स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का दृश्य।