- Hindi News
- मोहम्मद इरफान सेंट्रल जोन की वनडे टीम में
मोहम्मद इरफान सेंट्रल जोन की वनडे टीम में
मोहम्मद इरफान सेंट्रल जोन की वनडे टीम में
स्पोर्ट्स रिपोर्टर |बिलासपुर
शहरके उदीयमान क्रिकेट खिलाड़ी मो. इरफान का चयन अण्डर 19 सेंट्रल जोन एक दिवसीय टीम में हुआ है। वर्ष 2014-15 में इरफान ने सीएससीएस टीम का प्रतिनिधित्व किया और इसमें प्रदर्शन के आधार पर इस वर्ष छत्तीसगढ़ स्टेट संघ से दो खिलाड़ियों का चयन सेंट्रल जोन एक दिवसीय क्रिकेट टीम में हुआ।
इस टीम में चयनित इरफान शहर के पहले खिलाड़ी बने। वे बिलासपुर रेलवे जोन के नागपुर मंडल में कार्यरत हैं। इरफान टूर्नामेंट में शिरकत करने विशाखापट्टनम रवाना हो गए हैं। उनके चयन पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय केशरवानी, सचिव बंटी अग्रवाल कोच शेख अल्फाज ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
मो. इरफान