पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नान मैनेजर के दफ्तर घर पर दबिश

नान मैनेजर के दफ्तर घर पर दबिश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईओडब्ल्यूकी टीम ने नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के जिला प्रबंधक अनिल कुमार यदु के दफ्तर मकान में एक साथ छापा मारा। इस दौरान यहां से क्या-क्या मिला, देर रात तक खुलासा नहीं हुआ था। भ्रष्टाचार की शिकायत पर दो टीमें दोपहर को एक साथ दोनों जगहों पर पहुंची थीं।

नान के जिला प्रबंधक अनिल कुमार यदु का दफ्तर न्यू कंपोजिट बिल्डिंग में है। दोपहर करीब 3 बजे टीम के चार सदस्य यहां पहुंचे। दूसरी टीम के चार लोग यदु के पुराने हाईकोर्ट भवन के पीछे आदर्श काॅलोनी स्थित मकान में गए। आॅफिस में करीब डेढ़ घंटे तक कार्रवाई चलती रही। यहां से दस्तावेज जब्त किए गए। मकान में देर रात तक कार्रवाई जारी रही। ईओडब्ल्यू के एडीजी मुकेश गुप्ता के अनुसार कार्रवाई में क्या मिला है, इसका खुलासा बाद में किया जाएगा। रायपुर से ईओडब्ल्यू के केवल एक ही अफसर आए थे। टीम के बाकी सात सदस्य लोकल एसीबी से थे। कार्रवाई के समय यदु अपने पिता के पास मरवाही गए थे। शाम को लौटे तो टीम उन्हें लेकर फिर दफ्तर गई।

आदर्श कॉलोनी में यदु का मकान।