पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला अस्पताल में डायलिसिस के लिए दो मशीनें आई, अब रेफर नहीं होंगे मरीज

जिला अस्पताल में डायलिसिस के लिए दो मशीनें आई, अब रेफर नहीं होंगे मरीज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. जिला अस्पताल में किडनी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा शुरू कर दी गई है। ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे में यह सुविधा संचालित की जा रही है। डायलिसिस के लिए दो प्रशिक्षित और अनुभवी टेक्नीशियनों की व्यवस्था की गई है। किडनी के मरीजों को डायलिसिस के लिए अपोलो हॉस्पिटल रेफर कर दिया जाता था। जिला अस्पताल में पिछले महीने ही डायलिसिस की दो मशीनें लाई गई हैं। अब यह सुविधा शुरू होने से मरीजों को परेशानी नहीं होगी।