पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन गांवों में आरओ प्लांट के लिए फंड मंजूर

तीन गांवों में आरओ प्लांट के लिए फंड मंजूर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंगेलीके पथरिया ब्लॉक में दशकों से मीठे पानी के लिए संघर्ष कर रहे सैकड़ों ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने वाली है। राज्य शासन ने प्रभावित गांवों में वाटर प्यूरिफिकेशन सिस्टम यानी आरओ प्लांट लगाने के लिए बजट को मंजूर दे दी है। दैनिक भास्कर की खबर के बाद पीएचई विभाग ने तीन बड़े गांवों का चयन कर प्लांट लगाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का दावा है कि ग्रामीणों को महीनेभर के भीतर खारे पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी। आरओ प्लांट के संचालन आैर मॉनिटरिंग के लिए अलग अमला लगाया जाएगा। इसके बाद अप्रैल तक इन गांवों में स्थाई इंतजाम यानी पाइप लाइन आदि के उपाय भी किए जाएंगे।

बिदबिदा, काचरबोड़, खैरा समेत 20 गांवों का भू-जल खारा है। हैंडपंप खारा पानी उगलते हैं तो कुएं अन्य जलस्रोतों का पानी पीने लायक नहीं है। ग्रामीणों को अास-पास के दूसरे गांवों से पानी लाना पड़ता है। वे ट्रैक्टर, बैलगाड़ी, साइकिल या अन्य साधनों से पानी ढोते हैं। ग्रामीण इसकी शिकायत नेता, मंत्री और कलेक्टर, कमिश्नर से लेकर स्थानीय प्रशासन तक से कर चुके हैं, लेकिन राहत नहीं मिली। दैनिक भास्कर ने उनकी इस परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जिम्मेदार अफसरों ने इसकी सुध ली।

पीएचई ने पहले चरण में तीन गांवों बिदबिदा, खैरा और लोहदा में आरओ प्लांट लगाने के लिए 8.51 लाख रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने इसे मंजूरी दे दी है। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना है कि आने वाले दिनों में यहां पाइप लाइन बिछाकर पानी सप्लाई करने की कवायद शुरू की जाए।

अप्रैल तक स्थाई इंतजाम

20 गांव हैं प्रभावित

पथरिया क्षेत्र में काचरबोड़, सांवा, लोहदा, ककेड़ी, उमरिया, लुकऊकापा, पेंड्री, टिकैत, लालाकापा, पीथमपुर, धनगांव, डोकीदाह, भैसामुंडा, धमनी, रामबोड़, कोसमा, डोमनपुर, किशनपुर, फूलवारी समेत कुछ अन्य गांवों का पानी भी खारा है। इसमें जरूरत से कहीं ज्यादा आयरन है। पीएचई ने इन गांवों का सर्वे किया था।

पीएचई ने आरओ प्लांट लगाने के लिए ऐसे गांवों का चयन किया है, जहां के ग्रामीणों को मीठे पानी के लिए ज्यादा दूरी तय करनी पड़ रही है। इनमें बिदबिदा, खैरा और लोहदा शामिल हैं। अफसरों का कहना है कि कुछ अन्य गांव इनसे लगे हुए हैं, इसलिए वहां के ग्रामीणों को भी मीठे पानी की तलाश में नहीं भटकना पड़ेगा।

बजट स्वीकृत हाे गया है, जल्द ही टेंडर खोलेंगे

^शासनने राज्य मद से आरओ प्लांट लगाने के लिए बजट को स्वीकृति दे दी है। विभाग ने बिदबिदा, खैरा, और लोहदा गांव का चयन किया है, ताकि इससे लगे अन्य गांवों के ग्रामीणों को मीठा पानी मिल सके। इसके लिए जल्द टेंडर खोलेंगे। महीनेभर के भीतर गांव वालों की समस्या दूर हो जाएगी।\\\'\\\' आरकेउरांव, ईई, पीएचई मुंगेली