- Hindi News
- हु तू तू से तू तू मैं मैं तक पहुंचा अंकों का विवाद
हु तू तू से तू तू-मैं मैं तक पहुंचा अंकों का विवाद
बिलासपुरयूनिवर्सिटी में कबड्डी स्पर्धा के चौथे दिन अंक को लेकर काेलकाता यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों और रेफरी, स्कोरर के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। आयोजन समिति के पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
बिलासपुर यूनिवर्सिटी के मैदान में पूर्वी क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालयीन कबड्डी स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। चौथे दिन गुरुवार को पहली पाली में कोलकाता विवि एलएनएमयू दरभंगा के बीच मैच हुआ। एलएनएमयू की जीत के बाद कोलकाता यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने अंकों को लेकर स्कोरर से पूछताछ शुरू कर दी। इस पर स्कोरर नाराज हो गए। रेफरी ने भी स्कोरर का पक्ष लिया। इधर, खिलाड़ियों पर रेफरी और स्कोरर को हावी होते देख टीम के कोच और मैनेजर उनके समर्थन में उतर आए। दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज शुरू हो गई। कोलकाता यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी शुरू से ही अंकों को लेकर आपत्ति दर्ज कराते रहे हैं। उन्होंने पक्षपात का आरोप लगाया है। वहीं आयोजन समिति इसे सामान्य बहस बता रही है।
पुरस्कार वितरण समारोह आज
स्पर्धा का समापन समारोह और पुरस्कार वितरण 13 फरवरी को होगा। इसके मुख्य अतिथि महापौर किशोर राय बीयू के कुलपति प्रो. जीडी शर्मा होंगे।
खिलाड़ियों को समझाते आयोजन समिति के सदस्य।
ऑफिशियल शिकायत नहीं हुई
कबड्डी खिलाड़ियों, स्कोरर रेफरी में विवाद हुआ है?
{हां,खेल में थोड़ी-बहुत नोक-झोंक होती रहती है।
किसबात पर विवाद हुआ?
{कबड्डीजोशीला खेल है। सामान्य बातों पर भी विवाद हो जाता है। अभी अंकों को लेकर बहस हुई है।
जमकरगाली-गलौज कर रहे थे?
{कोईदिक्कत थी तो खिलाड़ियों को शिकायत करनी थी। नियमों के तहत कार्रवाई होती। गाली-गलौज की जानकारी नहीं है।
आयोजनसमिति इस पर क्या कार्रवाई कर रही है?
{कोईकार्रवाई नहीं हो सकती। टीम ने प्रोटेस्ट फॉर्म भरकर शिकायत नहीं की। ऑफिशियल शिकायत होने पर कार्रवाई होती।
गड़बड़ियां हर जगह होती हैं
^खेल में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होते रहते हैं। हर जगह ऐसी गड़बड़ियां होती हैं। मामले को शांत करवा लिया गया है।’’ प्रदीपचौधरी, टीम मैनेजर, कोलकाता विवि
क्या मामला है दिखवाता हूं
^मामलेकी जानकारी नहीं है। किसी ने शिकायत नहीं की है। प्रतियोगिता के दौरान क्या हुआ पता लगवाता हूं।’’ डॉ.अरूण कुमार सिंह, कुलसचिव बीयू