पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनपदों के डेढ़ सौ सदस्य आज चुनेंगे सात अध्यक्ष

जनपदों के डेढ़ सौ सदस्य आज चुनेंगे सात अध्यक्ष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेकी सातों जनपद पंचायतों में सात अध्यक्ष इतने ही उपाध्यक्ष का चुनाव 13 फरवरी को होगा। जनपद पंचायतों में चुनकर आए 150 सदस्य अपने नेता का चुनाव करेंगे। कुछ जनपदों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला हैं, जबकि कुछ जनपदों में निर्दलियों के सहयोग के बिना अध्यक्ष की कुर्सी हासिल करना मुश्किल है।

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के पहले जनपद पंचायत अध्यक्षों उपाध्यक्षों के चुनाव पर सियासत तेज हो गई है। गुरुवार को पूरे दिन ग्रामीण क्षेत्र में राजनीति करने वाले नेताओं की सक्रियता बनी रही। जिले में सात जनपद पंचायत है और सभी में जनपद कार्यालयों में शुक्रवार को बहुमत के आधार पर अगले पांच साल के लिए अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुने जाएंगे। दोनों प्रमुख पार्टियां भाजपा कांग्रेस अपने उम्मीदवार को अध्यक्ष बनाने की कोशिश में जुट गई है और निर्दलीय सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए वे मेहनत करते दिखाई दे रहे हैं। बिल्हा में विधायक की बहू गीतांजली कौशिक कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार है तो भाजपा ने फूल बाई को मैदान में उतारा है। दोनों ही दलों की बराबरी की स्थिति बताई जा रही है। निर्दलीयों के समर्थन का असर नतीजे पर पड़ेगा। इधर प्रशासन ने भी इस चुनाव के मद्देनजर तैयारी पूरी कर ली है। कलेक्टर ने चुनाव कराने का जिम्मा उस क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी को दिया है। उन्हें पीठासीन अधिकारी नियुक्त कर उन्हें शांतिपूर्ण चुनाव कराने के निर्देश दिए है। गौरेला, पेंड्रा मरवाही को छोड़कर बाकी जनपदों में 25-25 सदस्य है। गौरेला में 16, पेंड्रा में 12 तो मरवाही में 22 सदस्यों के बीच अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। सुबह 11 बजे जनपद पंचायत कार्यालयों में एसडीएम की मौजूदगी में वोटिंग होगी और उसके बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के नतीजे घोषित किए जाएंगे।