- Hindi News
- ऐसे बैंक में खाता खुलवाना होगा, जहां आरटीजीएस हो
ऐसे बैंक में खाता खुलवाना होगा, जहां आरटीजीएस हो
अब किसानों को ऐसे बैंक में खाता खुलवाना होगा, जहां रियल टाइम ग्रास सेटलमेंट (आरटीजीएस) की सुविधा हो। अभी सैकड़ों किसानों के खाता सहकारी समितियों के बचत बैंकों में हैं, जहां पिछले साल तक सहकारी बैंक द्वारा किसानों को समर्थन मूल्य की रकम जमा कर दी जाती थी। शासन के नए फरमान के बाद सहकारी बैंक ने हाथ खड़े कर दिए हैं। इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
इन दिनों सोसायटियों में ऐसे किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है, जो खरीफ सीजन 2014-15 में धान बेचना चाहते हैं। किसान पंजीयन करवाने के लिए सोसायटियों में जा रहे हैं तो उन्हें कई तरह की दिक्कतें रही हैं। कहीं कम्प्यूटर खराब हंै तो कई सोसायटियों में पटवारी ही नहीं जा रहे हैं। इतना ही नहीं, अब उन्हें बैंकों में खाता खुलवाने के लिए कहा जा रहा है, ताकि धान का समर्थन मूल्य लेने में कोई परेशानी हो। सहकारी बैंक के अधिकारियों का कहना है कि शासन के आदेश के आगे वे भी कुछ नहीं कर सकते। दरअसल बिरकोना, सेमरताल, सेंदरी सहित दर्जनों गांवों के किसानों का खाता वहां के बचत बैंकों में है। बचत बैंकों का संचालन सहकारी समितियों द्वारा किया जाता है। किसान यहां रकम जमा करते हैं और जरूरत पड़ने पर निकालते भी हैं। पिछले साल तक धान खरीदी करने के बाद समर्थन मूल्य की रकम सहकारी बैंक इन बैंकों में किसानों के नाम पर जमा कर देता था। किसानों को आसानी से समर्थन मूल्य के साथ ही बोनस की रकम भी मिल जाती थी। इस बार ऐसा नहीं होगा। शासन ने ऐसे बैंकों को समर्थन मूल्य की रकम देने का निर्णय लिया है, जहां आरटीजीएस की सुविधा है। इस फरमान के बाद किसानों को सहकारी बैंक या अन्य बैंकों में खाता खुलवाना पड़ रहा है।
बिरकोना के किसानों ने शनिवार को इस संबंध में मीटिंग कर चर्चा की।
शासन के आदेश का पालन करना होगा
^किसानोंको असुविधा तो हो रही है, लेकिन शासन के आदेश का पालन करना होगा। यह जरूरी नहीं है कि किसान सहकारी बैंक में खाता खुलवाएं। उन पर किसी तरह का दबाव नहीं है, लेकिन खाता ऐसे बैंक में ही खुलवाएं जहां आरटीजीएस की सुविधा हो। बचत बैंक के खातेदार किसानों की संख्या के बारे में मुझे जानकारी नहीं है, लेकिन जो भी किसान यहां रहे हैं, उनका खाता खोला जा रहा है।’’ -सीताराम साहू, ब्रांचमैनेजर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सरकंडा ब्रांच