पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली चोरी के 12 मामले बने

बिजली चोरी के 12 मामले बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. बिजलीविभाग ने शहर के दोनों डिवीजनों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दाैरान बिजली चोरी के 12 मामले पकड़े गए। इन पर साढ़े सात लाख रुपए बकाया थे। इसके अलावा गड़बड़ी के अन्य मामले भी बनाए गए। बारिश थमने के बाद बिजली विभाग अपना पूरा ध्यान डिसकनेक्शन और चेकिंग अभियान में लगा रहा है। शनिवार को विभाग ने पूर्वी डिवीजन में दयालबंद, टिकरापारा, जूना बिलासपुर, पुराना बस स्टैंड के आस-पास इलाकों में चेकिंग अभियान चलाकर 110 कनेक्शन चेक किए गए। 15 कनेक्शन में भार वृद्धि, दो मामले में परपस चेंज और छह मामलों में रीडिंग अधिक पाई गई।

,



यहां बिजली चोरी के तीन मामले बनाए गए। इन पर तीन लाख रुपए बकाया थे। इसी तरह पश्चिमी डिवीजन में 78 कनेक्शन चेक किए गए। यहां बिजली चोरी के नौ मामले बनाए गए। इन पर 4.50 लाख रुपए बकाया था। यह अभियान मुंगेली नाका और बंधवापारा क्षेत्र में चलाया गया। यहां 15 कनेक्शनों में ओवरलोड, दो में मीटर डिफेक्टिव और एक मामले में रीडिंग अधिक पाई गई।