एड्स का प्रसार रोकने शुरू होगी योजना
बिलासपुर. नवजातशिशुओं मंे एचआईवी का प्रसार गंभीर समस्या है। छत्तीसगढ़ राज्य नियंत्रण समिति इसके निराकरण के लिए प्रदेश स्तर पर योजना की शुरुआत कर रही है। इसका उद्घाटन 14 सितंबर को दोपहर 3 बजे स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विक्रांत वर्मा ने बताया कि नवजात शिशुओं में एचआईवी का प्रसार रोकने के लिए वर्ष 2002 में नाको ने पीपीटीसीटी कार्यक्रम शुरू किया था। इसमें एचआईवी संक्रमित सभी गर्भवती महिलाओं को प्रसव के समय एक गोली नवीरेपीन की दी जाती थी। इसके अलावा नवजात शिशु को नेवीरेपीन की सिरप दी गई। इससे एचआईवी का प्रसार सिर्फ 10 फीसदी रह गया। इस योजना को प्रदेशभर मेंे लागू किया जा रहा है।