पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देशवासियों को सूत्र में बांधने वाली भाषा है हमारी हिंदी

देशवासियों को सूत्र में बांधने वाली भाषा है हमारी हिंदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदी दिवस पर 14 सितंबर को कई कार्यक्रम होंगे। सरकारी कार्यालयों में गोष्ठी होगी तो रेलवे और एसईसीएल में हिंदी पखवाड़ा शुरू होगा। इस दौरान विभिन्न स्पर्धाएं भी होंगी। आजादी के 67 साल बाद भी कार्यालयों में अंग्रेजी में कामकाज होने पर लोगों में निराशा भी है।

एसईसीएल में शनिवार को राजभाषा पखवाड़े का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त निदेशक एपी पंडा, निदेशक तकनीकी आरपी ठाकुर और विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक कार्मिक एनबी अपराजित, महाप्रबंधक अधिकारी स्थापना एलवी राजू थे। उन्होंने हिंदी को लोगों को एक सूत्र में बांधकर रखने वाली भाषा बताई गई।

हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ ने 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे बिलासपुर यूनिवर्सिटी के सभा गृह में संगोष्ठी का आयोजन किया है। संघ के सचिव अब्दुल वहाब खान ने बताया कि इसके मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति चंद्रभूषण बाजपेयी होंगे। अधिवक्ता दयाराम शर्मा, डॉ. निर्मल शुक्ला, प्रशांत जायसवाल, एनएल सोनी, केएस अंसारी, डॉ. टीएन दुबे विधि क्षेत्र में हिंदी की उपादेयता और महत्ता पर व्याख्यान देंगे।

छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य परिषद् और बिलासा कला मंच ने परिषद् के अध्यक्ष डॉ. सुधाकर बिंबे के तिलक नगर स्थित निवास पर गोष्ठी का आयोजन किया है।

आर्य समाज गोंड़पारा ने शाम 4 बजे आर्य समाज के गोंड़पारा स्थित मंदिर में राष्ट्रीय एकता में हिंदी का योगदान और महर्षि दयानंद की हिंदी भाषा ‌व साहित्य को देन पर व्याख्यान का आयोजन किया है। इस अवसर पर पितृ सम्मान किया जाएगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोनल कार्यालय में राजभाषा सप्ताह का उद्घाटन महाप्रबंधक नवीन टंडन ने किया। इस अवसर पर साहित्यकारों की पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार हरीशचंद्र वाद्यकार और विशिष्ट अतिथि रेल कर्मी खुर्शीद हयात थे। अध्यक्षता अलका मेहरा ने की।

इससे पहले हिंदी वाक स्पर्धा हुई। इसमें ‘रेलवे के खर्च में मितव्ययिता’, ‘हम हिंदी में काम क्यों करें’ और ‘भारतीय समाज में नारी उनकी सुरक्षा’ विषयों में से किसी एक पर बोलना था। निर्णायक मंडल में उप मुख्य कार्मिक अधिकारी निर्माण आरबी मिश्रा, वरिष्ठ विधि अधिकारी अमिय कुमार वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी विक्रम सिंह थे।