- Hindi News
- वन्य प्राणियों से जनहानि पर एक करोड़ की क्षतिपूर्ति
वन्य प्राणियों से जनहानि पर एक करोड़ की क्षतिपूर्ति
बिलासपुर . वन्यप्राणियों के हमले से लोगों की मौत होने पर राज्य सरकार ने क्षतिपूर्ति के लिए बिलासपुर वन वृत्त को एक करोड़ रुपए दिए हैं। अचानकमार टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक और क्षेत्र संचालक तपेश झा ने वन वृत्त के अंतर्गत आने वाले आठ वनमंडलों के लिए राशि स्वीकृत की है। इसके मुताबिक बिलासपुर वन मंडल के डीएफओ को पांच लाख, डिप्टी डायरेक्टर एटीआर को पांच लाख, कोरबा वनमंडल हेतु 15 लाख, रायगढ़ के लिए 23 लाख, कटघोरा के लिए आठ लाख, धरमजयगढ़ के लिए 25 लाख, मरवाही के लिए 10, मुंगेली के लिए पांच लाख और जांजगीर-चांपा के लिए दो लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। राज्य शासन ने वन्य प्राणियों से होने वाली जनहानि पर हाल ही में क्षतिपूर्ति की राशि डेढ़ लाख से बढ़ाकर 3 लाख रुपए करने के आदेश दिए हैं। इसी प्रकार आंशिक तथा स्थाई अपंगता पर भी दी जाने वाली क्षतिपूर्ति की राशि को दोगुना किया गया है।