- Hindi News
- जम्मू कश्मीर के स्टूडेंट्स का इंतजार, प्रारंभिक मतदाता सूची 16 को जारी होगी
जम्मू-कश्मीर के स्टूडेंट्स का इंतजार, प्रारंभिक मतदाता सूची 16 को जारी होगी
गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव अक्टूबर तक होंगे। इंजीनियरिंग और फार्मेसी की सूची नहीं बन पाने के कारण अभी तक वोटर लिस्ट जारी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इसके लिए जम्मू-कश्मीर से एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स की रिपोर्टिंग का इंतजार किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर अभी बाढ़ की चपेट में है, लिहाजा वहां के स्टूडेंट सीयू में रिपोर्ट नहीं कर सके हैं। इसके अलावा यूनिवर्सिटी में होने वाले कर्मचारी महासंघ के सम्मेलन और इसके बाद दशहरे की छुटि्टयों के कारण भी छात्रसंघ चुनाव टल रहा है।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में अब तक प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित हो जानी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। कई विभागों से मतदाता सूची नहीं पाई है। सीयू के प्रमुख चुनाव अधिकारी ने सभी विभागों के एचओडी की बैठक लेकर मतदाता सूची जल्द भेजने के लिए कहा है। प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित नहीं होने की एक वजह जम्मू-कश्मीर के स्टूडेंट्स का यूनिवर्सिटी में रिपोर्ट नहीं करना है। ये स्टूडेंट एआईसीटीई एमसीआई के आॅनलाइन एडमिशन में शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि वहां के स्टूडेंट बाढ़ से प्रभावित होने के कारण फिलहाल नहीं पा रहे हैं। यूनिवर्सिटी में लिंगदोह कमेटी यूनिवर्सिटी एक्ट के अनुसार चुनाव होने हैं। कक्षा प्रतिनिधि का चुनाव प्रत्यक्ष होगा, फिर कक्षा प्रतिनिधि 20 अन्य सदस्य मिलकर छात्र परिषद् के पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। छात्र परिषद् में 40 सदस्य होंगे।
26 को कर्मचारियों का सम्मेलन
सेंट्रलयूनिवर्सिटी में हाल ही में कर्मचारी एसोसिएशन का चुनाव हुआ है। इनके पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह और महासंघ का सम्मेलन 26 सितंबर को होना है। कर्मचारी एसोसिएशन ने यूनिवर्सिटी को पत्र लिखकर इन तारीखों में चुनाव प्रक्रिया नहीं करवाने का आग्रह किया है। इसके बाद 1 से 6 अक्टूबर तक दशहरे की छुट्टी रहेगी। संभवत: इन सब वजहों से अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक ही छात्रसंघ चुनाव हो पाएंगे।