- Hindi News
- रायपुर में नए सिस्टम से घट गए थे 6000 फर्जी पेंशनर
रायपुर में नए सिस्टम से घट गए थे 6000 फर्जी पेंशनर
बायोमैट्रिक सिस्टम से पेंशन के भुगतान की व्यवस्था शुरू होने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि फर्जी पेंशनरों पर रोक लगेगी। प्रदेश में रायपुर इकलौता नगर निगम है, जहां यह सिस्टम लागू किया गया है। वहां एकाएक 6000 पेंशनर कम हो गए थे। माना जा रहा है कि ये अपात्र पेंशनर रहे होंगे। इधर, शासन से आदेश मिलने के बाद नगर निगम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का डेटा जुटाना शुरू कर दिया है।
सामाजिक सहायता कार्यक्रम की विभिन्न योजनाओं के पेंशनरों को फटाफट भुगतान करने राज्य सरकार ने बायोमैट्रिक सिस्टम लागू करने का फैसला किया है। केंद्र राज्य सरकार की ओर से ऐसी पांच योजनाएं चल रही हैं। इनके जरिए लाखों लोगों को हर दो महीने में बैंक से पेंशन मिलती है। राजधानी रायपुर में पेंशनरों को बायोमैट्रिक सिस्टम से भुगतान किया जा रहा है। रायपुर निगम के कमिश्नर अवनीश कुमार शरण ने बताया कि यह सिस्टम लागू करने से पहले रायपुर में पेंशनरों की संख्या करीब 28 हजार थी। बायोमैट्रिक सिस्टम के लिए पेंशनरों की अंगुलियों के निशान फीड किए तो 6000 पेंशनर कम हो गए। जो लोग थंब इंप्रेशन देने नहीं पहुंचे, वे संभवत: अपात्र रहे होंगे। रायपुर में पेंशन भुगतान की व्यवस्था आईडीबीआई बैंक ने जोनवार की है। वहां के आठ जोन के लिए अलग-अलग दिन तय हैं। किसी वजह से कोई पेंशनर छूट जाए तो उसे निगम मुख्यालय में भुगतान किया जाता है। गौरतलब है कि हर नगर निगम के पेंशनरों को बैंक में लंबा इंतजार करना पड़ता है। नई व्यवस्था से उन्हें परेशानियों से निजात मिल जाएगी। प्रदेश के जिन चार नगर निगमों में कांग्रेस का कब्जा है, वे भी इस व्यवस्था में शामिल किए गए हैं, ताकि चुनाव में इसका लाभ लिया जा सके।
निगम तय करेंगे बैंक, समाज कल्याण विभाग राशि देगा
समाजकल्याण विभाग के अवर सचिव पीडी दोहरे द्वारा भेजे गए निर्देशों के मुताबिक, बायोमैट्रिक सिस्टम से पेंशन भुगतान की व्यवस्था बिलासपुर के अलावा भिलाई, राजनांदगांव, धमतरी और रायगढ़ में लागू की जाएगी। इसके लिए पांचों जिलों के कलेक्टर नगर निगम कमिश्नरों को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था की पूरी तैयारी नगर निगम स्तर पर की जाएगी। इसके लिए निगमों को बैंक का चयन कर उसके प्रबंधन के रिकरिंग नाॅन रिकरिंग खर्च का अनुमान करना होगा। इसके मुताबिक निगम राशि उपलब्ध करवाएगा। पेंशनरों के खात