पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो कॉलेजों के परीक्षा सेेंटर खत्म

दो कॉलेजों के परीक्षा सेेंटर खत्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर . जगरानीदेवी बाराद्वार और बीएसपी पोर्ते कॉलेज मुरा बाजार में प्राइवेट परीक्षा का सेंटर खत्म कर दिया गया है। यह निर्णय बिलासपुर यूनिवर्सिटी की कार्यपरिषद् में हुआ। यूनिवर्सिटी दोनों कॉलेजों में रेगुलर परीक्षा का विकल्प तय कर लेती है तो ये सेंटर भी खत्म किए जा सकते हैं। कार्यपरिषद् में 4 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति का लिफाफा भी खोला गया। साथ ही पीएचडी के बारे में स्टैंडिंग कमेटी में लिए गए निर्णय को अप्रूवल दिया। इस बारे में यह तय किया गया है कि नए मामलों की परीक्षा बिलासपुर यूनिवर्सिटी लेगी। इसके लिए फिलहाल वही रिसर्च सेंटर और गाइड रखे जाएंगे जो वर्तमान में हैं। इसकी जानकारी गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी से मांगी गई है।