शराब दुकान में जमकर मार-पीट
बिलासपुर . सरकंडामुक्तिधाम के पास शराब दुकान में शनिवार की दोपहर मार-पीट और तोड़-फोड़ हुई। दोपहर के समय दुकान में मनोज सिंह पिता स्व. राम जतन (30 वर्ष) बैठा था। इसी समय भरत चौहान, सुमित, संतोष समेत आठ अन्य युवक वहां पहुंचे। उनका शराब दुकान वाले से विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपियों ने दुकान संचालक से गाली-गलौज की फिर मार-पीट शुरू कर दी। इस दरमियान उन्होंने दुकान में तोड़-फोड़ भी की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 294, 506 323, 427 के तहत जुर्म दर्ज किया है।