सिरगिट्टी क्षेत्र में सड़ी लाश मिली
बिलासपुर . सिरगिट्टीक्षेत्र में सड़ी-गली लाश मिली। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। शनिवार की दोपहर को पुलिस को धूमा के आगे फदहाखार में सड़क किनारे लाश पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर गई। लाश पूरी तरह सड़ चुकी थी। यह कचरे के ढेर में पड़ी थी। उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। लाश किसी महिला की है या पुरुष की, इसकी शिनाख्ती नहीं हुई। पुलिस नेे मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।