पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाटा जुटाने 16 से ट्रेनिंग दी जाएगी

डाटा जुटाने 16 से ट्रेनिंग दी जाएगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर . राज्यमाध्यमिक शिक्षा मिशन रायपुर प्रदेशभर में डाटा जुटा रहा है। इसके लिए जिला स्तर पर स्कूलों को 16 से 18 सितंबर तक ट्रेनिंग दी जाएगी। बर्जेस स्कूल में सुबह 11 बजे से ट्रेनिंग होगी। 16 सितंबर को सभी प्राइवेट, नगरीय निकाय और अनुदान प्राप्त स्कूल, 17 सितंबर को आरएमएसए स्कूल और 18 सितंबर को सरकारी स्कूल शामिल होंगे। कार्यशाला में यू-डाइस डाटा 2014-15 के डाटा भरने के दौरान होने वाली त्रुटियां, परेशानी और सावधानियों की जानकारी दी जाएगी। डाटा के आधार पर ही शिक्षा संबंधी विभिन्न योजनाओं को प्रस्तावित किया जाता है।