डीईओ 16 को रायपुर में जुटेंगे
बिलासपुर . प्रदेशभरके सभी डीईओ की बैठक 16 सितंबर को रायपुर में होगी। इसमें जिले से डीईओ हेमंत उपाध्याय शामिल होंगे। बैठक में आवक-जावक के मैनुअल काम को आॅनलाइन करने के बारे में चर्चा की जाएगी। वर्तमान में विभागों में आने और जाने वाले पत्रों की एंट्री रजिस्टर में की जाती है। अब तक यह काम मैनुअल होते आया है, जबकि अन्य आॅनलाइन हो चुके हैं।