- Hindi News
- गौरेला| जनपदपंचायत में स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत
गौरेला| जनपदपंचायत में स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत
गौरेला| जनपदपंचायत में स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत बैगा आदिवासी 53 छात्राें को बिलासपुर जिले के भ्रमण पर भेजा गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष दशरथ सिंह मार्को जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बृजलाल सिंह राठौर ने बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। बच्चों को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, रेलवे स्टेशन, आर्युविज्ञान संस्थान, कलेक्टोरेट, जिला पंचायत, एनर्जी पार्क, कानन पेंडारी का भ्रमण कराया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीपी सिंगरौल ने बताया इसके लिए उमा शाला धनौली, हाई स्कूल पकरिया, हाई स्कूल चुक्तीपानी के बच्चों का चयन किया गया। इसका उद्देश्य बैगा बच्चों का मानसिक बौद्धिक विकास करना है। इसमें शाखा प्रभारी पीयूष साहू ने भी सहयोग दिया।
आदिवासी बच्चों ने किया बिलासपुर क्षेत्र का भ्रमण