- Hindi News
- तीन दिनी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता कल से
तीन दिनी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता कल से
करगीरोड कोटा| सीएसआरकॉलेज पीपरतराई के संयोजन में 16 से 18 सितंबर तक थाना मैदान में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्राचार्य डाॅ.डीएन शर्मा ने बताया इसमें बिलासपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, कांकेर, कोरबा, रायपुर, रायगढ़, राजनांदगांव सरगुजा क्षेत्र की टीम भाग लेंगी। बिलासपुर परिक्षेत्र से खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें सीएमडी कॉलेज से रोशन कुमार, नितिन चंद्रवंशी, दिपेश साहू, शाहिल, जेपी वर्मा से राकेश, सुरेंद्र, सीएसआर से आदित्य सिंह ठाकुर, मस्तुरी से मनीष राठौर, यूटीडी से याेगेश कुमार, साईंस महाविद्यालय से सिद्धार्थ, सीपत से लच्छी वर्मा, शासकीय निरंजन केशरवानी कोटा से आशीष शामिल हैं। चयनित प्रतियोगी 16 से 18 सितंबर तक कोटा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर परिक्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।