- Hindi News
- लोरमी| बिलासपुरविश्वविद्यालय काॅलेज शुरू होने के ढाई माह बाद पाठयक्रम
लोरमी| बिलासपुरविश्वविद्यालय काॅलेज शुरू होने के ढाई माह बाद पाठयक्रम
लोरमी| बिलासपुरविश्वविद्यालय काॅलेज शुरू होने के ढाई माह बाद पाठयक्रम में बदलाव कर रहा है। इससे हिंदी लेकर स्नातकोत्तर करने वाले छात्र परेशान हैं। पहले एमए अंतिम हिंदी में शोध कार्य के तहत प्रोजेक्ट बनाना होता था। अब एमए पूर्व के छात्रों को भी प्रोजेक्ट बनाने कहा जा रहा है। यह नियम सिर्फ हिंदी के साथ ही क्यों, इितहास, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, राजनीति पर क्यों नहीं। इनमें भी शोध कार्य कराया जा सकता है। छात्राें ने एमए पूर्व अंतिम हिंदी से शोध कार्य की अनिवार्यता हटाने की मांग की है। वहीं अन्य विषयों की तरह 4 पेपर लेने की मांग की है।
हिंदी से प्रोजेक्ट वर्क को हटाने की मांग