पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव में दिखी युवाओं की नेतृत्व क्षमता

चुनाव में दिखी युवाओं की नेतृत्व क्षमता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके अलग-अलग कॉलेजों में छात्रसंघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल थे। सीपत रोड के ई. राघवेंद्र राव विज्ञान महाविद्यालय, माता शबरी नवीन कन्या महाविद्यालय और पुराना हाईकोर्ट मार्ग में स्थित डीपी विप्र महाविद्यालय के छात्रसंघ संकल्प कार्यक्रम हुआ।

उन्होंने कहा कि 7-8 वर्षों से छात्रसंघ का चुनाव मेरिट के आधार पर होता था। इस बार राज्य सरकार युवा नेतृत्व क्षमता को देखते हुए छात्रसंघ का चुनाव कराने का निर्णय लिया। युवा देश का भविष्य है और हर युवा चाहता है कि उसका देश सक्षम राष्ट्र बने। उन्होंने देश में सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगारी को बताया और कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने विभिन्न ट्रो़डों में युवाओं को ट्रेनिंग लेने और स्वरोजगार पर जोर दिया। डीपी विप्र कॉलेज में विधवा महिलाओं की चुनौतियां नामक पुस्तिका का विमोचन किया गया। यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक धरमजीत सिंह ने कहा कि आप लोगों को जो दायित्व मिला है उसे पूरी ईमानदारी से पूरा करें। आने वाला कल आपका है और आपलोगों के हाथ में भारत का भविष्य है। डीपी विप्र में कलेक्टर सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने छात्रों को बधाई दी। इसमें एडिशनल कलेक्टर नीलकंठ टेकाम उपस्थित थे।

वहीं साइंस कॉलेज और नवीन गर्ल्स कॉलेज में कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलतरा विधायक प्रतिनिधि विजयधर दीवान ने किया। उन्होंने कहा कि कई वर्षों बाद छात्र संघ का चुनाव हुआ है जो विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। छात्रसंघ के पदाधिकारी कॉलेजों में विद्यार्थियों के समस्याओं के निराकरण कराएंगे। इसमें प्राचार्य डॉ. बीएल गोयल, आशा कौशिक उपस्थित थी। जिन्होंने कॉलेज की समस्याओं के ओर मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। इसमें प्रदेश छात्रसंघ अध्यक्ष, नगर पालिक निगम सभापति अशोक विधानी, राकेश तिवारी, मनीष अग्रवाल, रामदेव कुमावत सहित अन्य उपस्थित थे।