पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटबाॅल इंस्ट्रक्टर शांतनु आज पटना रवाना होंगे

फुटबाॅल इंस्ट्रक्टर शांतनु आज पटना रवाना होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| बिहारराज्य के 30 फुटबाॅल कोच को बी लाइसेंस के लिए प्रशिक्षण देने फुटबाॅल इंस्ट्रक्टर शांतनु घोष सोमवार को साउथ बिहार एक्सप्रेस से पटना रवाना होंगे। पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में आयोजि‍त 6 दिवसीय प्रशिक्षण पूर्व में 2 से 8 सितंबर तक होना था। लगातार हुई बारिश की वजह से प्रशिक्षण को 15 दिन के लिए टाल दिया गया था। यह प्रशिक्षण 16 से 22 सितंबर तक होगा। बी लाइसेंस कोर्स के लिए चयनित फुटबाल कोचों के लिए यह प्रशिक्षण शिविर महत्वपूर्ण है। 6 दिन के कोर्स में शांतनु घोष इन कोचों को बी लाइसेंस कोर्स के लिए तैयार करेंगे। इसके बाद इनकी रेटिंग के आधार पर उनका चयन आगे होगा। फुटबाल फेडरेशन अॉफ इंडिया ने शांतनु को इंस्ट्रक्टर बनाया है।