पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमर ने बांटी गरीबों को पासबुक, खाता खुलवाने को कहा

अमर ने बांटी गरीबों को पासबुक, खाता खुलवाने को कहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीजन-धन योजना के तहत स्वास्थ्य एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने कुदुदंड, बंधवापारा और तोरवा के कार्यक्रमों में गरीबों को बैंक पासबुक बांटी। उन्होंने योजना को गरीबों के लिए लाभदायक बताया। कहा कि 26 जनवरी तक शत-प्रतिशत परिवारों केे खाते खोले जाने हैं। इसके लिए अब बैंक जाने की जरूरत नहीं हैं। 30 सितंबर तक विभिन्न वार्डों में शिविर लगाए जा रहे हैं।

खाता को छह माह तक चालू रखने पर पांच हजार रुपए तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी। विभिन्न भुगतान सीधे खाते के माध्यम से किया जा सकेगा। अगर आधार कार्ड है तो खाता खुलवाने के लिए किसी और दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी। खाता परिवार के दो सदस्य एक पुरुष एक महिला के नाम से खोला जाएगा। एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक शेखर शुक्ला ने बताया कि जिले में 9 लाख खाता खोलने हैं और अब तक चार लाख से ज्यादा खोले जा चुके हैं।