पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में कॉमन एडमिशन टेस्ट, फैकल्टी बदल सकेंगे

सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में कॉमन एडमिशन टेस्ट, फैकल्टी बदल सकेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़में हो रही सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर मीट में एचआरडी मिनिस्टर ने कहा है कि जल्द ही सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कॉमन एडमिशन टेस्ट होगा। यह सुविधा भी होगी कि एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी से फैकल्टी का दूसरी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पोर्टेबिलिटी हो सकेगी। सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज को अपने होनहार प्रोफेसरों की प्रोफाइल वेबसाइट पर डालनी होगी, ताकि जरूरत और जानकारी होने पर दूसरी यूनिवर्सिटी उन्हें अपने यहां बुला सकें। अब तक सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में अलग-अलग इंट्रेंस टेस्ट होते थे। आने वाले दिनों में यह सिस्टम बदल जाएगा। देशभर की सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज का यूनिफाइड एक्ट होगा।

एक ही कोर्स होने पर सिर्फ एक बार प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज से विचार मांगे गए हैं। यूनिवर्सिटी में अब तक फैकल्टी का आदान-प्रदान भी नहीं होता था। आने वाले समय में कोई भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी फैकल्टी का आदान-प्रदान कर सकेगी। सभी यूनिवर्सिटीज को जनवरी तक खाली पदों पर रेगुलर नियुक्तियां अनिवार्य रूप से करना होगा। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से मीटिंग में शामिल होने के लिए प्रभारी कुलपति डॉ. एमएसके खोखर गए हैं।

इस दौरान उन्होंने भी एचआरडी मिनिस्टर स्मृति ईरानी से मुलाकात की। यहां पूर्णकालिक कुलपति की नियुक्ति नहीं हुई है। ऐसे में रेगुलर नियुक्ति के सवाल पर एचआरडी मिनिस्टर ने जल्द नियुक्ति होने की बात कही है। सभी यूनिवर्सिटी को फरवरी तक नैक से संबद्धता लेनी होगी। राष्ट्रीय अविष्कार योजना की शुरुआत भी जल्द की जाएगी, जिसमें नए खोज और वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

देशभर में स्किल डेवलपमेंट के 100 सेंटर तैयार होंगे

देशमें स्किल डेवलपमेंट पर एचआरडी मिनिस्टर ने जोर दिया है। देशभर में इसी सत्र से 100 सेंटर खोले जाएंगे। यहां स्टूडेंट्स को रोजगारपरक विषयों की ट्रेनिंग दी जाएगी। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट को भी मजबूत करने के लिए कहा गया है। यूनिवर्सिटी सिर्फ प्लेसमेंट करवाए, बल्कि इसके साथ स्टूडेंट को प्लेसमेंट की ट्रेनिंग भी दे।

यूनिवर्सिटीज की तय होगी रैंकिंग

देशकी सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज की राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय रैकिंग तय की जाएगी। इसके लिए केरला, झारखंड, त्रिपुरा, पांडिचेरी, गुजरात और दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति की कमेटी बनाई गई ह