- Hindi News
- स्वास्थ्य जागरण अभियान चलाएगी राज्य सरकार
स्वास्थ्य जागरण अभियान चलाएगी राज्य सरकार
बिलासपुर | स्वास्थ्यमंत्री अमर अग्रवाल ने रविवार को जिला अस्पताल में पीपीटीसीटी मल्टीड्रग रेजीमेन कार्यक्रम की शुरुआत की। राज्य एड्स नियंत्रण समिति एड्स की रोकथाम के लिए यह प्रोजेक्ट प्रदेश के 12 जिलों में चला रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि संजीवनी एक्सप्रेस के माध्यम से अब तक एक लाख 50 हजार लोगों की जान बचाई गई है। जनता के सहयोग के बगैर सरकार की कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती है। सरकारी संस्थाओं, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से 2015 में स्वास्थ्य जागरण अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। जिसके तहत लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अतिरिक्त परियोजना संचालक डाॅ. एसके िबंझवार ने बताया कि मल्टीड्रग रेजीमेन कार्यक्रम राज्य के 12 जिलों में अभी चलाया जाएगा। जिसके तहत एचआईवी पीड़ित गर्भवती महिलाओं को मल्टीड्रग रेजीमेन दवाएं दी जाएगी, जिससे होने वाले नवजात शिशु में एचआईव्ही की रोकथाम की जा सके। छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के उप संचालक विक्रांत वर्मा यूनीसेफ कंसलटेंट सुरेंद्र यादव ने अभियान की जानकारी दी।
योजना