- Hindi News
- हापा से बिलासपुर केे बीच चार फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन
हापा से बिलासपुर केे बीच चार फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन
बिलासपुर | ट्रेनोंमें होने वाली अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे बिलासपुर और हापा के बीच चार फेरे के लिए सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन चलाएगी। यह ट्रेन हापा से बिलासपुर के लिए 09535 नंबर के साथ हर मंगलवार को और बिलासपुर से हापा के लिए 09536 नंबर के साथ हर गुरुवार को रवाना होगी। हापा-बिलासपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन हापा से 7, 14, 21 28 अक्टूबर को छूटेगी। इसी तरह बिलासपुर-हापा साप्ताहिक समर स्पेशल बिलासपुर से 9, 16, 23 30 अक्टूबर को रवाना होगी। इस ट्रेन में दो एसएलआर, छह सामान्य श्रेणी, छह स्लीपर कोच, दो एसी-3 और एक एसी-2 सहित कुल 17 कोच होंगे। यह ट्रेन हापा से छूटकर राजकोट, वांकानेर, सुरेंद्र नगर, विरामगम, अहमदाबाद, नादेड़, आनंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, नंदुरबार, अमलनेर, जलगांव, भूसावल, अकोला, बड़नेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर होते हुए बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से इन्हीं स्टेशनों से होते हुए हापा पहुंचेगी।
सुविधा