पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व सांसद पाण्डेय की बेटी के घर चोरी

पूर्व सांसद पाण्डेय की बेटी के घर चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | पूर्वसांसद स्व. मनहरण लाल पांडेय की बेटी भाजपा नेत्री के सूने मकान में चोरी हो गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। मंगला के महावीर नगर में उनका मकान है। भाजपा नेत्री हर्षिता पांडेय पति उत्कर्ष तिवारी परिवार के साथ बम्बलेश्वरी देवी के दर्शन के लिए गई हैं। शनिवार की रात उनके मकान के दरवाजे का कुंदा उखाड़कर चोर भीतर घुस गए और अंदर से आलमारी खंगाली। सुबह पड़ोसियों ने उनके मकान का ताला टूटा देखा तो फोन से नेत्री को जानकारी दी।

उन्होंने अपने मायके के चौकीदार छन्नू पटेल पिता इंदर पटेल 35वर्ष को थाने भेजा। पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। मकान से चोरी में गए ़सामानों का पता नहीं चल सका है। उनके आने के बाद ही जानकारी मिलेगी।