- Hindi News
- नि:शक्तों के लिए रैंप बनवाना भूले, अब कह रहे डीएफओ खुद मिलने नीचे चले आएंगे
नि:शक्तों के लिए रैंप बनवाना भूले, अब कह रहे डीएफओ खुद मिलने नीचे चले आएंगे
वन विभाग 60 लाख रुपए से नया भवन बनवा रहा है। इसमें रैंप भी नहीं बनाया गया है।
पुराने भवनों में रैंप बना रहे, नए भवन में भूल गए: राज्यसरकार ने शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालयों के निर्माण के साथ ही उनमें नि:शक्तों के लिए रैंप या लिफ्ट लगवाने का प्रावधान किया है। इस पर अमल करने के लिए समय-समय पर सख्त निर्देश भी जारी किए गए हैं। कलेक्टोरेट, जिला पंचायत, कंपोजिट बिल्डिंग, विकास भवन समेत तमाम पुराने सरकारी भवनों में रैंप बनवाए गए।
ऐसे में नए भवन के निर्माण में इसका ख्याल रखना लापरवाही को दर्शाता है।
रिकॉर्ड देखकर ही कुछ बता पाऊंगा
डीएफ�ओकार्यालय भवन का नक्शा पास करवाने, इसमें परिवर्तन करने और पीसीसीएफ से एप्रूवल लेने आदि के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसका निर्माण मेरे चार्ज लेने के पहले शुरू हो चुका था। स्वीकृत योजना में सहमति लिए बिना परिवर्तन करने के बारे में रिकाॅर्ड देखकर ही जानकारी दी जा सकती है। -एसपी मसीह, डीएफ�ओ,बिलासपुर
नक्शा निगम से पास नहीं है
शासकीयकार्यालय भवनों के निर्माण में नि:शक्तों के लिए रैंप, लिफ्ट का प्रावधान करना जरूरी है। इसके लिए राज्य सरकार के निर्देश हैं, जिनका पालन अनिवार्य है। बिलासपुर वन मंडल के कार्यालय भवन का नक्शा नगर निगम से पास नहीं करवाया गया है। नगर पालिक निगम अधिनियम के अंतर्गत निगम सीमा में किसी भी भवन, कार्यालय, काॅम्प्लेक्स आदि के निर्माण से पहले निगम से नक्शा पास करवाना जरूरी है। -पीकेपंचायती, प्रभारीबिल्डिंग आॅफिसर ईई नगर निगम
नक्शा पास करवाया, अनुमति ली
बतायाजाता है कि बिलासपुर वन मंडल के कार्यालय भवन के निर्माण के लिए नगर निगम की भवन लाइसेंस शाखा से नक्शा पास नहीं करवाया गया है। वनमंडल कार्यालय भवन के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय रायपुर ने 60.5 लाख रुपए मंजूर किए थे। स्वीकृति के मुताबिक कार्यालय का निर्माण ग्राउंड फ्लोर पर करना था, लेकिन डिजाइन बदलकर इसे जी-प्लस वन कर दिया गया। संशोधित इस्टीमेट की राशि 29 लाख रुपए बढ़ाकर इसे पीसीसीएफ को भेजा गया, लेकिन इसे अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। कार्यालय भवन के नक्शे में बदलाव के बाद इसकी तकनीकी मंजूरी के लिए आरईएस और पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा गया था, लेकिन वहां से भी स्वीकृति नहीं दी गई है।
भास्कर न्यूज | बिलासपुर
60लाख रुपए की लागत से बने बिलासपुर वन मंडल क