- Hindi News
- पुरानी रंजिश पर दो लोगों ने युवक से की मार पीट
पुरानी रंजिश पर दो लोगों ने युवक से की मार-पीट
बिलासपुर| चकरभाठाक्षेत्र के ग्राम नगाराडीह में पुरानी रंजिश के कारण दो ने मिलकर गांव के ही एक युवक से मार-पीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। बैसाखू भार्गव पिता सांवत दास रविवार को गांव में ही था। इसी दौरान पुरानी रंजिश पर गांव के ही सुखनंदन भार्गव दिलीप भार्गव ने उससे गाली-गलौज और मार-पीट की। बैसाखू ने मामले की रिपोर्ट चकरभाठा थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।