- Hindi News
- मतदाता सूची में नाम जोड़ने ग्राम पंचायतों में 24 से लगेंगे कैंप
मतदाता सूची में नाम जोड़ने ग्राम पंचायतों में 24 से लगेंगे कैंप
बिलासपुर| पंचायत,जनपद पंचायत और जिला पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन जल्द होगा। इसके बाद 24 सितंबर से चार अक्टूबर तक ग्राम पंचायतों में दावा-आपत्तियां ली जाएंगी। यानी यदि कोई ग्रामीण अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाना या हटाना चाहता है तब वह इस बीच आवेदन कर सकता है। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैंप लगाए जाएंगे।