- Hindi News
- जंगल की जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत
जंगल की जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत
बिलासपुर| जिलापंचायत सदस्य पर जंगल की 10 एकड़ जमीन पर कब्जा करने की शिकायत ग्रामीणों ने वन विभाग से की है। शिकायत करने वाले कलमीटार गांव के हैं। उनका आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य ने उनके इलाके में जंगल की 10 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। इसमें सागौन के पेड़ लगे हैं। जिला पंचायत सदस्य पर आरोप है कि वह इन्हें काटकर बेच रहा है। ग्रामीणों के अनुसार काटे गए स्थान पर ठूंठ अभी भी मौजूद हंै। डीएफओ बिलासपुर को दिए गए शिकायत पत्र में उन्होंने जांच कार्रवाई की मांग की है।