पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांधी चौक पर दो कारों में टक्कर, चालकों पर जुर्म दर्ज

गांधी चौक पर दो कारों में टक्कर, चालकों पर जुर्म दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | गांधीचौक के पास दो कारों में टक्कर हो गई। पुलिस ने दोनों कार चालकों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। इनमें एक महिला चालक भी है। रायपुर तेलीबांधा निवासी सुरेंद्र साहू पिता बिनोद साहू 43 वर्ष रविवार की सुबह गांधी चौक से मारुति कार से जा रहा था। मल्टीपर्पज स्कूल मोड़ के पास उसकी गाड़ी सेंट्रो कार क्रमांक सीजी 10 बीए 9514 से टकरा गई। सुरेंद्र ने सिटी कोतवाली थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई। सेंट्रो कार को दयालबंद की हरजीत कौर पति जयपाल 46 वर्ष चला रही थी। पुलिस ने कार चालक सुरेंद्र के खिलाफ भी धारा 279 के तहत जुर्म दर्ज किया है।