पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेखौफ चल रहे हैं अवैध कोल डिपो से सबको हो रही है परेशानी

बेखौफ चल रहे हैं अवैध कोल डिपो से सबको हो रही है परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रमें चल रहे अवैध कोल डिपो में खनिज विभाग लगाम नहीं लगा पा रहा है। पेन्ड्रीडीह बायपास से लेकर मदकू बैतलपुर तक अवैध रुप से कोयला डंप हो रहा है।

बिलासपुर जिले की पुलिस पिछले साल 22 कोल डिपो में ताबड़तोड़ कार्रवाही करते हुए भारी पैमाने स्टाक सहित कई गड़बड़ियां सामने आई थी। पिछले साल बड़े पैमाने पर हुई कार्रवाई से इस पर लगाम लगाने की उम्मीद की जा रही थी। पर यह कारोबार बढ़ता गया। खनिज विभाग खानापूर्ति कर रहा है प्रतिदिन करोड़ों रुपए के घोटाले का वारा न्यारा हो रहा है। कई फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं। पर डीओ के माध्यम से उन फैक्ट्रियों के नाम पर कोयला उठ रहा है। पिछले साल जिला पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा के निर्देश पर 22 डिपो में एक साथ छापेमारी पुलिस द्वारा की गई थी। खनिज विभाग ने आज तक ऐसी बड़ी कार्रवाई नहीं की। क्षेत्र में खनिज इंस्पेक्टर को भी पता है। पर वे अपने अफसरों को बताना उचित नहीं समझते। मुंगेली जिले के सरगांव पथरिया रोड पेन्ड्री सहस सड़क रोड पर दर्जनों प्लाट अवैध तरीके से चल रहे हैं पर मुंगेली जिले के माइनिंग निरीक्षक ने पिछले 2 सालों में कोल माफिआयों के खिलाफ कोई कार्रवाही नहीं की।

सड़कंेहुई बदहाल -नेशनल हाइवे के किनारे मदकु पेन्ड्री सहस पथरिया रोड की दो किमी. सड़क पैदल चलने लायक नहीं रह गई। करोड़ों की बनी सड़कों में ओवरलोड के कारण बदहाल हो चुकी है। पथरिया रोड किनारे खुले डिपो से त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल के लोगों को दिकक्तों का सामना करना पड़ रहा है। कोयले से उड़ने वाला डस्ट स्कूल में पहुंच रहा है। शिक्षकों ने बताया कि वे कोयले के डस्ट से परेशान हैं। मुंगेली जिले के सरगांव नेशनल हाइवे अन्य क्षेत्रों में चल रहे अवैध डिपो पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कलेक्टर महावर से की है।

अधिकारियोंको सेट कर लेते हैं : जिसकोल माफिया के पास स्वयं की भूमि नहीं है किराए के जमीन पर कोल डिपो संचालित वह माइिनंग विभाग प्रकिया पूरी कर कुछ अधिकारियों को सेट कर लेते हैं।

आपके क्षेत्र में अवैध डिपो पुलिस की शह पर चल रहे हैं। आप कार्रवाही क्यों नहीं करते?

{करतेहैं पर पुलिस विभाग की शह पर सब चल रहा है।

आपकेविभाग के एक अधिकारी पर कोल माफिया को संरक्षण का आरोप है।

{इसकीशिकायत खनिज सचिव से की है।

क्षेत्र में अवैध कोयला डिपो संचालित है। आपने कोई कार्रव