पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करगीरोड| महाविद्यालयीनराज्य स्तरीय वॉलीबाल स्पर्धा मंगलवार को थाना ग्राउंड पर

करगीरोड| महाविद्यालयीनराज्य स्तरीय वॉलीबाल स्पर्धा मंगलवार को थाना ग्राउंड पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करगीरोड| महाविद्यालयीनराज्य स्तरीय वॉलीबाल स्पर्धा मंगलवार को थाना ग्राउंड पर शुरू हुई। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी ने सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। विशिष्ट अतिथि प्रभात खरे मनोज खांडे तहसीलदार थे। उदघाटन का कार्यक्रम थाना मैदान में हुआ। संचालन सुरेश चौहान ने आभार प्रदर्शन रेखा ठाकुर ने किया। इस अवसर पर श्रीप्रसाद मिश्रा, भगवान सिंह पवार, दिनेश शुक्ला, शिवहरे जायसवाल, सीएसआर कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. डीएन शर्मा कॉलेज का स्टाफ उपस्थित था। इसमें बिलासपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, राजनांदगांव, सरगुजा, कांकेर, कोरबा, रायपुर, रायगढ़ की टीमें शामिल हुईं। उदघाटन मैच रायगढ़ सेक्टर रायपुर सेक्टर में हुअा। इसमें रायगढ़ सेक्टर की टीम विजयी रही। दूसरा मैच कोरबा सेक्टर राजनांदगांव सेक्टर में हुआ। इसमें कोरबा सेक्टर विजयी रही।

राज्य स्तरीय वॉलीबाल स्पर्धा का उद्धाटन