पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक जाम से निजात दिलाएगी नई सिटी बस सेवा

ट्रैफिक जाम से निजात दिलाएगी नई सिटी बस सेवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैफिक जाम से निजात दिलाएगी नई सिटी बस सेवा

बिलासपुर| केंद्रसरकार की अर्बन पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के अंतर्गत राज्य के चुनिंदा शहरों में सिटी बस सेवा शुरू कराने के लिए मंगलवार को रायपुर के होटल में वर्कशाॅप का आयोजन किया गया। इसमें नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, प्रमुख सचिव आरपी मंडल सहित नगर निगमों के आयुक्त और नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ शासन ने सड़कों पर होने वाले ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए पालिसी बनाई है कि प्राइवेट व्हीकल की संख्या सीमित की जाए। इसके लिए ऐसी बसों का उपयोग सिटी बस से रूप में करने पर जोर दिया गया, जिसमें अपर मिडिल क्लास के लोग भी सफर कर सकें। इससे सड़कों पर प्राइवेट व्हीकल का दबाव कम होगा और जाम की नौबत कम हो जाएगी। वर्कशाप में नगर निगम कमिश्नर रानू साहू और नोडल अधिकारी अधीक्षण अभियंता सुधीर गुप्ता ने भाग लिया।