पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए एसईसीएल ने बढ़ाए हाथ

जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए एसईसीएल ने बढ़ाए हाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानवता,राष्ट्रीय एकता की मिसाल पेश करते हुए मिनी र| सार्वजनिक उपक्रम साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए तकनीकी उपकरण की सहायता भेजी है।

10 से अधिक दिनों से झेलम अन्य नदियों में आए उफान तथा सहयोगी नहरों में हुए अधिक जल भराव की वजह से श्रीनगर समेत जम्मू-कश्मीर के कई रिहायशी कॉलोनियों एवं मकानों में पानी भर गया है एसईसीएल ने श्रीनगर के जल भराव क्षेत्रों से पंप के जरिए पानी बाहर निकालने के लिए 185 हार्सपावर, 125 हार्सपावर, 60 हार्सपावर की उच्च क्षमता वाले डीजल पम्प सेट तथा सहयोगी उपकरण जैसे रबर पैकिंग, एमएस फ्लेन्ज, हैवी ड्यूटी फिल्टर, हाई प्रेशर फ्लेक्सिबल होज आदि उपकरण भेजा है। ये सामान 15 सितंबर को दोपहर भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से रवाना किया गया। इन तकनीकी उपकरणों के साथ एसईसीएल की एक दक्ष टीम ए.के. चन्द्रा वरिष्ठ अधिकारी विद्युत,यांत्रिकी, यू.के. तिवारी उत्खनन, बी.पी. पटेल उत्खनन एवं मेवा राव विद्युत, यांत्रिकी भी इसी विशेष विमान से श्रीनगर के लिए रवाना हुए हैं। इस मौके पर एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एन. कुमार ने एसईसीएल प्रबंधन, श्रमसंघ प्रतिनिधियों एवं तकनीकी टीम को उनके त्वरित कार्यवाही तथा इस विपरीत परिस्थिति में सहयोग के लिए बधाई दी है

छत्तीसगढ़ सरकार ने एक रैक चावल जम्मू-कश्मीर भेजा है। यह रैक रायपुर से रवाना हुई है। इस रैक का कोई भी शुल्क रेलवे नहीं लेगी। इसके अलावा जहां से जो भी राहत सामग्री कलेक्टर या जिला प्रशासन के जरिए रेलवे को उपलब्ध कराई जाएगी, उसे तत्काल जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए रवाना कर दिया जाएगा। इसमें पानी की बोतलें और बड़ी कैन भी शामिल हैं।