पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला डिब्बे में सफर करते सात पकड़े गए

महिला डिब्बे में सफर करते सात पकड़े गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| आरपीएफद्वारा चलाए गए अभियान में मंगलवार को अलग-अलग ट्रेनों के महिला कंपार्टमेंट में सफर करते 7 पुरुष यात्रियों को पकड़ा। सभी पर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रेलवे कोर्ट में पेश किया। सभी पर जुर्माना कर रिहा किया गया। कुछ और भी लोग थे जो आरपीएफ की कार्रवाई होते देख कंपार्टमेंट से उतरकर दूसरे डिब्बों में सवार हो गए। आरपीएफ के जवान ऐसे लोगों को तलाशते रहे लेकिन वे नहीं मिले। महिला कंपार्टमेंट में पुरुषों के सफर करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।