जांच के दौरान दो अवैध वेंडर पकड़े गए
बिलासपुर| आरपीएफने सोमवार को दोपहर फिर से ट्रेनों में जांच शुरू की। इस बार शिकायतों के आधार पर जांच की गई। कुछ लोगों ने ट्रेनों में बिना लाइसेंस के खाद्य सामग्री बेचने वालों की जानकारी दी। सूचना पर आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन से उतरकर प्लेटफार्म में दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रहे वेंडरों से पूछताछ की तो दो लोगों के पास लाइसेंस नहीं था। उनके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जहां दोनों पर जुर्माना किया गया। रेल विभाग ने पहले भी ऐसी कार्रवाई कर चुका है।