पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी दिवस पर पखवाड़ा का शुभारंभ

हिंदी दिवस पर पखवाड़ा का शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | हिंदीदिवस पर विभिन्न संस्थानों ने हिंदी पखवाड़े की शुरुआत की। इस दौरान स्पर्धाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल भरनी में हिंदी पखवाड़े का उद्घाटन किया गया। \\\"संस्कृत की एक लाडली बेटी है ये हिंदी\\\' नामक यह पखवाड़ा 14 से 28 सितंबर तक चलेगा। प्राचार्य डिबालकर मिश्रा ने बताया कि पखवाड़ेभर कई कार्यक्रम होंगे। कविता पाठ, निबंध, वाद-विवाद और रंगोली स्पर्धा होगी।

बुनियादी तसर रेशम कीट बीज संगठन और केंद्रीय रेशम बोर्ड में 15 सितंबर को संयुक्त रूप से हिंदी पखवाड़ा 2014 का समापन समारोह आयोजित किया गया। केंद्र के निदेशक सुधांशु शेखर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ई. राघवेंद्र राव कॉलेज की हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. उषा तिवारी थीं। विशिष्ट अतिथि डॉ. सुनंदा मरावी थीं। अध्यक्षता डॉ. आरके मिश्रा ने की। इस अवसर पर देवाशीष दास, एसएस पवार, डी चटोपाध्याय सहित अन्य उपस्थित थे।

आयोजन