- Hindi News
- ड्यूटी आॅनरिंग पुलिस में शहीदों के परिजनों का सम्मान
ड्यूटी आॅनरिंग पुलिस में शहीदों के परिजनों का सम्मान
बिलासपुर| सितारोंकी परफार्मेंस, पुलिस डिपार्टमेंट के ऑफिसर और शहीदों का सम्मान। ये नजारा था 14 सितंबर को एएस फन का। शहर में शहीदों के सम्मान में आयोजित \\\"ड्यूटी आॅनरिंग पुलिस\\\' कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी बद्रीनारायण मीणा थे। इसमें वाइस ऑफ इंडिया फेम गायक जाकिर हुसैन ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर एएम फिल्मस् की ओर से पुलिस के ऊपर बनी शार्ट फिल्म भी दिखाई गई। पुलिस डिपार्टमेंट के अफसरों ने शहर को क्राइम मुक्त बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम में शहीद दीपक उपाध्याय, शहीद विनोद चौबे, शहीद वालिद आलम के परिवारों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने अपने अनुभव भी बताए। एसपी मीणा के अलावा एएसपी ठाकुर, कतलम, और विभोर सिंह, सीएसपी मधुलिका सिंह, थाना प्रभारी नसर सिद्दकी ने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में शिवम टियल डेवलपर्स के संदीप पांडेय, संजय सिंह, जेसीसी एमबीए सेंटर के जितेंद्र द्विवेदी, अधिराज ग्रुप, एएम फिल्मस एरिना मल्टीमीडिया ने सहयोग किया। इस अवसर पर डॉ. विवेक बाजपेयी, गोपाल दुबे, अनुपम भार्गव, आकाश दुबे, अमित सक्सेना का योगदान रहा। अंत में क्राइम ब्रांच की टीम को विशेष सम्मान दिया गया।
पुलिस विभाग के शहीदों की याद में सम्मान समारोह का अायाेजन किया गया। इसमें अधिकारियों ने अपने अनुभव बांटे।