- Hindi News
- इंजीनियर्स डे पर सम्मानित हुईं प्रतिभाएंं
इंजीनियर्स डे पर सम्मानित हुईं प्रतिभाएंं
शहरके इंजीनियरों ने भारत र| डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती मनाई। इस अवसर पर स्पर्धाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने त्रिवेणी भवन में अभियंता दिवस मनाया। इस दौरान प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सिविल विभाग के विभागाध्यक्ष आरएस गुरुदीवान थे। अध्यक्षता मुख्य अभियंता हसदेव कछार बीडी वैष्णव ने की। विशिष्ट अतिथि मुख्य अभियंता हसदेव बांगो परियोजना अनिल दुबे, जल संसाधन मंडल के अधीक्षण अभियंता वीके श्रीवास्तव और छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इंजीनियर्स के प्रांताध्यक्ष सुरेंद्र सिंह टुटेजा थे। उन्होंने अंजलि सिंह, सुमित बर्मन, निकिता गुप्ता, अंकिता श्रीवास्तव, रवि खंडेल और निखि गुप्ता को सम्मानित किया। स्पर्धाओं में कैरम में बीजेएस मुदलियार प्रथम, एसपीएस चावला द्वितीय रहे। शतरंज में आरके सिंह को पहला और वीके श्रीवास्तव को दूसरा स्थान मिला। कार्यक्रम में आरपी शुक्ला, विनोद ठाकरे, आरके बंजारे, आरके मिश्रा, विपुल बंजारे सहित अन्य उपस्थित थे। कंसल्टिंग सिविल इंजीनियर्स एसोसिएशन ने शहर के एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें डॉ. विश्वेश्वरैया के आधुनिक भारत निर्माण में किए योगदान को याद किया गया। रविंद्र केशरवानी ने उनकी जीवनशैली पर पाॅवर पाइंट प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आलोक त्रिवेदी, एनपीएस चौहान, दीपक अग्रवाल, पीके नायडू सहित अन्य उपस्थित थे। अखिल भारतीय विकास संस्कृति अभियंता परिषद् ने शहर के एक होटल में अभियंता दिवस और अभियंता सम्मान समारोह आयोजित की गई। इसके मुख्य अतिथि बीडी वैष्णव थे।